चीन ने चट्टान के ऊपर बनाया फ्लोटिंग म्यूजियम

चीन ने चट्टान के ऊपर बनाया फ्लोटिंग म्यूजियम

चीन ने चट्टान के ऊपर बनाया फ्लोटिंग म्यूजियम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 3, 2018 12:12 pm IST

बीजिंगः  चीन हमेशा से अपनी नई कलाकारी के लिए प्रसिद्ध है.इन दिनों चीन में निर्मित ‘फ्लोटिंग म्यूजियम’काफी चर्चा में है। हवा में झूलता म्यूजियम को लेकर चीन ने सभी को चौका दिया है.8,611 स्क्वेयर फुट में फैला यह  म्यूजियम कुछ ऐसा डिजाइन किया है ताकि यह चट्टान और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता के समान ही दिखे।।यहाँ बताना जरुरी है कि दक्षिणी चीन के  नैशनल पार्क में पुरे ग्लास से इस आकर्षक लाइमस्टोन गैलरी का निर्माण किया गया है। सबसे खास बात इस म्यूजियम की ये है कि इसे जमीन से करीब 550 फुट की ऊंचाई पर एक चट्टान के ऊपर बनाया गया है। हाल ही में इस म्यूजियम को  ‘फ्लोटिंग म्यूजियम’ नाम दिया गया है। 

 

 इसका निर्माण करने वाले आर्किटैक्ट हे वेई का कहना है कि इमारत के बाहरी हिस्से को बनाने में एक साल का समय लग गया। इसे देखकर लगता है मानो यह पत्थरों को काटकर बनाई गई है। इमारत के अंदर एक्जीबिशन हॉल, मीटिंग रूम और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं। वेई को उम्मीद है कि ऐसे म्यूजियम इंसानों को प्रकृति को जोड़ने में मदद करेंगे।


लेखक के बारे में