चीन-रूस की विदेश नीति में ‘तालमेल’ वैश्विक स्थिरता का मुख्य कारक : पुतिन

चीन-रूस की विदेश नीति में ‘तालमेल’ वैश्विक स्थिरता का मुख्य कारक : पुतिन

चीन-रूस की विदेश नीति में ‘तालमेल’ वैश्विक स्थिरता का मुख्य कारक : पुतिन
Modified Date: February 4, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: February 4, 2026 10:30 pm IST

(विनय शुक्ला)

मॉस्को, चार फरवरी (भाषा) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि बढ़ती वैश्विक अस्थिरता के बीच चीन-रूस विदेश नीति में ‘तालमेल’ स्थिरता लाने वाला एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।

पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस बातचीत के दौरान ये बात कही।

‘क्रेमलिन’ (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) द्वारा जारी बातचीत के अंशों के मुताबिक, पुतिन ने कहा, ‘‘जहां तक ​​अंतरराष्ट्रीय स्थिति की बात है, बढ़ती वैश्विक उथल-पुथल के मद्देनजर, मॉस्को और बीजिंग के बीच विदेश नीति का तालमेल स्थिरता लाने वाला एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर निकटतम समन्वय जारी रखने के लिए तैयार हैं।’’

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) में चीन की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए, पुतिन ने उसकी सफलता की कामना की और आश्वासन दिया कि रूस अपने चीनी सहयोगियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

पुतिन ने ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ बढ़ते सहयोग का भी उल्लेख किया।

भाषा शफीक रमण

रमण


लेखक के बारे में