चीन हमले में मारी गई ईरानी छात्राओं के परिजनों को 2,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता देगा

चीन हमले में मारी गई ईरानी छात्राओं के परिजनों को 2,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता देगा

चीन हमले में मारी गई ईरानी छात्राओं के परिजनों को 2,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता देगा
Modified Date: March 13, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: March 13, 2026 9:10 pm IST

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 13 मार्च (भाषा) चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान के एक प्राथमिक विद्यालय पर किए गए हमले में जान गंवाने वाली छात्राओं के परिजनों को आपात मानवीय सहायता के रूप में 2,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां मीडिया को बताया कि हाल ही में ईरान के एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में जान गंवाने वाली छात्राओं के प्रति उनका देश गहरी संवेदना व्यक्त करता है और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति जताता है।

उन्होंने कहा कि चीन की ‘रेड क्रॉस सोसाइटी’ ने ईरानी ‘रेड क्रिसेंट सोसाइटी’ को आपातकालीन मानवीय सहायता के रूप में 2,00,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान करने का निर्णय लिया है।

गुओ ने कहा कि चीन नागरिकों और असैन्य लक्ष्यों पर अंधाधुंध हमलों की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को निशाना बनाना और बच्चों को नुकसान पहुंचाना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन मानवीय भावना से प्रेरित होकर ईरान को कठिनाइयों से उबरने में मदद करने के मकसद से आवश्यक सहायता प्रदान करने को तैयार है।’’

संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक मार्च को जारी बयान के अनुसार, दक्षिणी ईरान के मीनाब में मिसाइलों के हमले में लड़कियों का एक प्राथमिक विद्यालय नष्ट हो गया, जिसमें लगभग 150 लोग मारे गए और लगभग 100 घायल हो गए। मृतकों में कई छात्राएं भी शामिल हैं। ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया है।

बीबीसी की खबर के अनुसार, अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि वह घटना की खबरों की जांच कर रहा है।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में