चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भारत से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में राजमार्गों को मजबूत करेगा

चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भारत से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में राजमार्गों को मजबूत करेगा

चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भारत से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में राजमार्गों को मजबूत करेगा
Modified Date: March 10, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: March 10, 2026 9:59 pm IST

बीजिंग, 10 मार्च (भाषा) चीन ने इस वर्ष से शुरू होने वाली 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान अपनी दूरस्थ सीमाओं को मजबूत करने के लिए भारत से लगे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले पांच वर्षों में अपने रणनीतिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना बनाई है।

हांगकांग आधारित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने 15वीं पंचवर्षीय योजना की मसौदा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि एक परियोजना में शिनजियांग, उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में बीहड़ तियानशान पहाड़ों के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाले 394 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का निर्माण शामिल है।

इस योजना को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (चीन की संसद) की मंजूरी के लिए रखा गया है, जिसका सत्र वर्तमान में यहां जारी है।

यह मार्ग विवादित अक्साई चिन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एक रणनीतिक सड़क के समानांतर होगा, जिसका निर्माण 1962 के चीन-भारत सीमा युद्ध के बाद सैन्य आवागमन में सुधार के लिए किया गया था।

मध्य शिनजियांग में दुशांज़ी-कुका राजमार्ग का निर्माण सितंबर में शुरू हुआ और इसके 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस योजना में तिब्बत की ओर जाने वाले तीन मौजूदा राजमार्गों को उन्नत करने का भी प्रस्ताव है।

चीन के भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली 15वीं पंचवर्षीय योजना को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पहले ही मंजूरी दे दी गई है।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में