चीन ने समुद्र में उतारा अपना सबसे बड़ा युद्धक जहाज, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
चीन ने समुद्र में उतारा अपना सबसे बड़ा युद्धक जहाज, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
वैश्विक नौसैन्य ताकत बनने की दिशा में बड़े पैमाने पर विस्तार के तहत चीनी नौसेना ने बुधवार को नयी पीढ़ी के अपने सबसे बड़े और लगभग 10,000 टन वजनी विध्वंसक पोत का जलावतरण किया। चीनी नौसेना के इस नये विध्वंसक पोत का डिजाइन और निर्माण घरेलू स्तर पर किया गया है। इसका शंघाई के जियांगनान शिपयार्ड से जलावतरण किया गया। चीन इस तरह के चार युद्धपोत तैयार कर रहा है।
सरकारी समाचार एजेंसी श्शिन्हुआ में छपी एक खबर के अनुसार यह जहाज चीन के नयी पीढ़ी के विध्वंसक जहाजों में से पहला है. यह नयी वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइल रोधी, पोत रोधी एवं पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस है। यह जहाज देश की नौसैन्य शस्त्र प्रणाली में सुधार और नौसेना को मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। योजना के अनुसार, जहाज पर कई परीक्षण किये जायेंगे।

Facebook


