बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने कहा है। उन्होंने सेना को और शक्तिशाली बनाने पर भी जोर दिया है। ये जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। खबरों के मुताबिक जिनपिंग ने केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक में सैन्य बलों के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि देश के सशस्त्र बल युद्ध की तैयारी के लिए अपनी इच्छा को मजबूत करें।
उन्होंने बैठक में कहा कि बदलते वैश्विक समीकरणों के कारण युद्ध की तैयारी की सभी आवश्यक्ताएं पूरी की जाएं। फिलहाल वह सब कुछ करने की जरूरत है जो युद्ध के लिए जरूरी है। बता दें कि चीनी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी दखल और ताइवान के साथ कारोबार के मसले पर तनाव बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : बारिश से प्रभावित हुआ तीसरे दिन का खेल, ऑस्ट्रेलिया अब भी 386 रन पीछे
उन्होंने कहा कि दुनिया में अब ऐसे प्रमुख बदलाव हो रहे हैं जो इससे पहले किसी सदी में नहीं हुए। चीन अब भी विकास के रणनीतिक मौके की अहम अवधि में है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम होना जरूरी है। उनकी संयुक्त संचालन क्षमता उन्नत बनाने और नए ढंग के लड़ाकू बलों को तैयार करना जरूरी है।