नेपाल : कॉलेज में जलाई गई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पुस्तक

नेपाल : कॉलेज में जलाई गई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पुस्तक

नेपाल : कॉलेज में जलाई गई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पुस्तक
Modified Date: March 17, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: March 17, 2026 9:49 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 17 मार्च (भाषा) नेपाल के एक कॉलेज में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पुस्तक की कई प्रतियां जलाने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में यहां स्थित चीनी दूतावास ने गृह मंत्रालय को एक राजनयिक नोट जारी किया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोशी प्रांत के मोरंग जिले में स्थित मनमोहन प्रौद्योगिकी संस्थान में शनिवार को कॉलेज पुस्तकालय में जगह बनाने के लिए पुरानी किताबें जला दी गईं।

मीडिया रिपोर्टों में कॉलेज प्रशासन के हवाले से कहा गया है कि इनमें शी चिनफिंग द्वारा लिखित ‘द गवर्नेंस ऑफ चाइना’ की कई प्रतियां शामिल थीं।

नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सोशल मीडिया के माध्यम से हमें पता चला है कि मनमोहन प्रौद्योगिकी संस्थान में शी चिनफिंग द्वारा लिखित ‘द गवर्नेंस ऑफ चाइना’ सहित कुछ किताबें जला दी गईं। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस घटना पर चिंता व्यक्त की है।’’

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा, साथ ही चीनी दूतावास द्वारा जारी एक राजनयिक नोट भी भेजा, जिसमें नेपाल सरकार का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया गया था।’’

इसके बाद, मंत्रालय ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

गृह मंत्रालय के अनुसार, उसने मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए नेपाल पुलिस और मोरंग जिला प्रशासन कार्यालय को पत्र भेजा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में