कोरोना की ‘तीसरी लहर’? इस देश के कई इलाकों में लगाया एक महीने का लॉकडाउन

कोरोना की 'तीसरी लहर'? इस देश के कई इलाकों में लगाया एक महीने का लॉकडाउन

कोरोना की ‘तीसरी लहर’? इस देश के कई इलाकों में लगाया एक महीने का लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: March 19, 2021 6:07 am IST

पेरिस। दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से तेजी आयी है। इसे देखते हुए कई प्रभावित देशों ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। इसी कड़ी में फ्रांस ने राजधानी पेरिस और अन्य क्षेत्रों में एक महीने के लिए सीमित लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान स्कूल और आवश्यक दुकानें खुली रहेंगी।

ये भी पढ़ें: सांसदों का ब्लिंकन से भारत के समक्ष किसान प्रदर्शन का मुद्दा उठाने का अनुरोध

बता दें कि पिछले महीने फरवरी में भी फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था। फ्रांस में नवंबर 2020 के बाद फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी थी। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, यहां अब तक 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख से ज्यादा है। फ्रांस में बुधवार को 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 241 लोगों की मौत हुई। फ्रांस कोरोना प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: बाइडन प्रशासन से ताइवान और पड़ोसियों के खिलाफ चीन के आक्रामक बर्ताव…

फ्रांस की राजधानी पेरिस में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के चलते संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे अस्पताल के आईसीयू के बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। कोविड-19 टीके की आपूर्ति सीमित होने के चलते टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है।

सप्ताहांत में विशेष मेडिकल विमानों के जरिए मरीजों को पेरिस से कम प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख जेरोम सोलोमोन ने रविवार को कहा था कि अगर हमें लॉकडाउन लगाना पड़ा तो हम ऐसा ही करेंगे। हालात जटिल हैं और पेरिस क्षेत्र में यह और बिगड़ रहे हैं। 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com