Cuba Earthquake Today: अचानक हिलने लगीं इमारतें, भूकंप के तेज झटके से थर्राया पूरा इलाका, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, मची अफरातफरी

Cuba Earthquake Today: अचानक हिलने लगीं इमारतें, भूकंप के तेज झटके से थर्राया पूरा इलाका, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, मची अफरातफरी

Cuba Earthquake Today: अचानक हिलने लगीं इमारतें, भूकंप के तेज झटके से थर्राया पूरा इलाका, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, मची अफरातफरी

Cuba Earthquake Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 9, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: June 9, 2026 8:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • क्यूबा में भूकंप
  • फ्लोरिडा तक असर, मियामी और ऑरलैंडो में कंपन महसूस किए गए
  • कोई हताहत नहीं

हवाना: Cuba Earthquake Today क्यूबा के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी। भूकंप के कारण यहां इमारतें हिल गईं और इसके झटके फ्लोरिडा तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण तत्काल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Earthquake in Cuba अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हवाना के पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर समुद्र में था। पश्चिमी क्यूबा के पिनार डेल रियो होटल की प्रबंधक फ्लाविया पुपो ने बताया कि भूकंप का झटका इतना शक्तिशाली था कि इमारत हिल गई जिससे लोग घबरा गए। उन्होंने कहा, ‘‘यहां सब ठीक हैं। सड़क पर लोग थोड़े डरे और घबराए हुए हैं।’’ भूकंप के झटके अमेरिका के फ्लोरिडा तक महसूस किए गए।

फ्लोरिडा के मियामी स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक ट्वीट में बताया कि उसे राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस होने की कई रिपोर्ट मिली हैं। सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर लोगों ने भूकंप से संबंधित कई पोस्ट किए जिससे पता चला कि लोगों ने ऑरलैंडो के उत्तर में भी भूकंप के झटके महसूस किए।

फोर्ट लॉडरडेल के डाउनटाउन में एक लॉ ऑफिस में काम करने वाली मारिया मोनकायो ने बताया कि वह चुपचाप अपनी डेस्क पर काम कर रही थीं, तभी उन्हें कंपन महसूस होने लगा। पहले तो उन्हें लगा कि दूसरे हिस्से में निर्माण कार्य के कारण यह कंपन महसूस हुई होगी लेकिन बाद में उन्हें भूकंप का एहसास हुआ। भूकंप के कारण कंपन लगभग एक मिनट तक महसूस किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।