क्यूबा के राष्ट्रपति ने कहा: मतभेद सुलझाने के लिए हाल में अमेरिका के साथ हुई वार्ता

क्यूबा के राष्ट्रपति ने कहा: मतभेद सुलझाने के लिए हाल में अमेरिका के साथ हुई वार्ता

क्यूबा के राष्ट्रपति ने कहा: मतभेद सुलझाने के लिए हाल में अमेरिका के साथ हुई वार्ता
Modified Date: March 13, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: March 13, 2026 6:31 pm IST

हवाना, 13 मार्च (एपी) क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने हाल में अमेरिका के साथ वार्ता की है। कैरिबियाई देश ने इस तरह की अटकलों की पहली बार पुष्टि की है।

डियाज-कैनेल ने कहा, ‘‘यह वार्ता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मतभेदों का समाधान संवाद के जरिये तलाशने के उद्देश्य से की गई। अंतरराष्ट्रीय कारकों ने इन वार्ताओं को संभव बनाने में मदद की।’’

हालांकि, उन्होंने उन कारकों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

डियाज-कैनेल ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य ‘‘द्विपक्षीय समस्याओं की पहचान करना और उनका समाधान ढूंढना था।’’

एपी सुरेश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में