नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई
Modified Date: August 29, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: August 29, 2026 11:01 am IST

काठमांडू, 29 अगस्त (भाषा) मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, हिमालयी देश के आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।

एनडीआरआरएमए के मुताबिक, चितवन से 233, नवलपरासी पूर्वी से 158, नुवाकोट से 51, गोरखा से 48, नवलपरासी पश्चिम से 47, धादिंग से 45, तनहूं से 31 और रसुवा से 13 शव बरामद किए गए हैं।

बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इससे लोगों की जान जाने के साथ ही बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं।

नेपाल में बचाव दलों ने शनिवार को अभियान के चौथे दिन करीब 2,500 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। खोज और राहत अभियान लगातार जारी है।

एनडीआरआरएमए ने शुक्रवार को कहा था कि अचानक आई बाढ़ वाले क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से एक और बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में