Donald Trump Likes Women/Image Source: Donald Trump
वॉशिंगटन डीसी: Donald Trump Likes Women: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump latest news) द्वारा गठित नए संगठन ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक 19 फरवरी को आयोजित की गई। यह बैठक वॉशिंगटन डीसी में यूनाइडेट स्टेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में हुई जहां ट्रंप (Trump Board of Peace Meeting) ने गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। हालांकि, उनके संबोधन का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में आ गया।
Donald Trump Likes Women: बैठक के दौरान ट्रंप ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैंटियागो पेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप युवा और हैंडसम हैं। युवा और हैंडसम होना हमेशा अच्छा लगता है। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े। मुझे युवा और हैंडसम पुरुष पसंद नहीं हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि महिलाएं? वे मुझे पसंद हैं। पुरुष नहीं… मुझे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है और इसके साथ ही मुस्कुराते नजर आए।
VIDEO | Washington, DC: US President Donald Trump said, “I don’t like young and handsome men, but women, yes, I like them.”
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos — https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/oEj7FLB9NO
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2026
Donald Trump Likes Women: ट्रंप का यह बयान तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया (Trump Controversial Speech 2026) पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे अनावश्यक टिप्पणी करार दिया। बैठक के दौरान ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका, नोबेल शांति पुरस्कार और वैश्विक कूटनीति से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने गाजा में युद्धविराम को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।