Donald Trump New Statement: डोनाल्ड ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा दावा, कहा-“ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है”, ये बड़ी बात भी कही
Donald Trump New Statement: डोनाल्ड ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा दावा, कहा-“ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है”, ये बड़ी बात भी कही

donald trump
- ट्रंप का रिजीम चेंज बड़ा दावा
- ईरान की सैन्य ताकत खत्म दावा
- 32 दिन में ऑपरेशन पूरा
Donald Trump New Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि ईरान में “रिजीम चेंज” हो चुका है और वहां की पुरानी सत्ता को हटा दिया गया है। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि 88 लोगों की एक बैठक के जरिए नए शासन के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन पूरी तरह सफल रहा है और अब हालात अमेरिका के नियंत्रण में हैं। ट्रंप के इन बयानों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है और वैश्विक स्तर पर इसकी गंभीरता से चर्चा हो रही है।
Donald Trump Iran Regime Change: सैन्य ताकत को लेकर भी बड़े दावे किए
अपने भाषण में ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में बढ़ रहा था, जिसे अमेरिका ने समय रहते रोक दिया। ट्रंप के अनुसार, ईरान की वायु सेना और नौसेना को भी पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और यह ऑपरेशन बेहद कम समय में पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि “इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि इतने कम समय में दुश्मन को इस तरह खत्म किया गया हो।” ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि ईरान के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं और पिछले एक महीने से वहां युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई थी, जो अब समाप्ति के कगार पर है।
US Iran conflict 2026: आर्थिक मोर्चे पर भी अपनी उपलब्धियां गिनाईं
ट्रंप ने आर्थिक मोर्चे पर भी अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हुई है और उनके कार्यकाल में निवेश 50 गुना तक बढ़ा है। उन्होंने अमेरिका के पास गैस और तेल के “अकूत भंडार” होने की बात कही और यह भी बताया कि वेनेजुएला से भी तेल की सप्लाई लगातार जारी है। ट्रंप के मुताबिक, जैसे ही मौजूदा विवाद पूरी तरह खत्म होगा, हॉर्मूज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में गैस और तेल की कीमतें स्थिर हो जाएंगी।
Trump speech Iran war: ईरान के साथ बातचीत जारी है-ट्रंप
अपने संबोधन के अंतिम हिस्से में ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और अमेरिका भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल किसी भी तरह की डील करने का इरादा नहीं है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि “हमें रोकना मुश्किल है, हम एक बड़ी शक्ति हैं।” साथ ही उन्होंने नासा के मून मिशन को बधाई दी और इसे अमेरिका की तकनीकी ताकत का उदाहरण बताया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 32 दिनों के भीतर ईरान पर निर्णायक कार्रवाई की गई और अब क्षेत्र में स्थिरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ayodhya Hospital Negligence : खुशियों की जगह घर में मातम! बिना डॉक्टर के स्टाफ ने जच्चा-बच्चा के साथ किया ऐसा कांड, अब बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप
- Vande Bharat: देश की पहली ‘डिजिटल जनगणना’! बदल रहा है डेटा का अंदाज, अपनी जानकारी पोर्टल पर ऐसे कर सकेंग दर्ज
- PM Modi CCS Meeting : पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने ली हाई-लेवल मीटिंग, एलपीजी से लेकर खाद आपूर्ति तक इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए बैठक की बड़ी बातें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ट्रंप बोले ईरान में सत्ता बदली
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Donald Trump New Statement
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am