Ayodhya Hospital Negligence : खुशियों की जगह घर में मातम! बिना डॉक्टर के स्टाफ ने जच्चा-बच्चा के साथ किया ऐसा कांड, अब बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या के ‘मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल’ में कथित डॉक्टर की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान मां और बच्चा दोनों की मौत। परिजन और स्थानीय लोग प्रदर्शन पर, अस्पताल …

Ayodhya Hospital Negligence
- प्रसव के दौरान डॉक्टर की गैरमौजूदगी से जच्चा और शिशु की मौत।
- परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया।
- निजी अस्पतालों में रेफरल और कमीशन पर उठाए सवाल, अस्पताल को सीज करने की मांग।
अयोध्या: Ayodhya Hospital Negligence उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ कथित डॉक्टरों की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बल्ला हाता स्थित 'मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल' का है। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और मामला अब पुलिस तक पहुँच चुका है।
परिजनों ने किया प्रदर्शन
दरअसल बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने अपनी पत्नी सोनी यादव को प्रसव के लिए इस अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव प्रसव के समय अस्पताल में मौजूद नहीं थीं और उन्होंने फोन पर ही स्टाफ को निर्देश देकर प्रसव कराया। इसी लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की जान चली गई। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने रिकाबगंज पुलिस चौकी पर इकट्ठा होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कमीशन के लिए करते है निजी अस्पताल में रेफेर
इस मामले में भाजपा नेत्री अशोका द्विवेदी ने भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय के डॉक्टर कमीशन के चक्कर में मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर ड्यूटी पर थीं, तो मरीज को निजी अस्पताल क्यों भेजा गया?
अस्पताल को सीज करने की मांग
पीड़ित परिजनों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल को तुरंत सीज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निजी अस्पतालों में चल रहे रेफरल खेल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Anil Gurav Passed Away: पूर्व क्रिकेटर का निधन, ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर, खेल जगत में शोक की लहर
- Raipur Crime News: पुलिस ने सुलझाई राजधानी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी, ये शख्स निकला हत्यारा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कचरे की राजनीति को हटाया गया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अयोध्या के 'मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल' में।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Negligence in Ayodhya Hospital Leads to Death of Mother and Newborn
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm