Donald Trump on War: ‘करीब 20 साल लग सकते हैं..’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान ने बढ़ाई सबकी टेंशन, क्या सालों तक चलेगा ईरान संग युद्ध?
Donald Trump on War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता एक “सबसे अच्छा समझौता” करना है, जिससे क्षेत्र में स्थिरता लाई जा सके।
donald trump/ image source: ibc24 file image
- ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया
- हॉर्मुज पर नियंत्रण का दावा
- ईरान से समझौते की बात
Donald Trump on War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता एक “सबसे अच्छा समझौता” करना है, जिससे क्षेत्र में स्थिरता लाई जा सके। ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि वे अभी इस मुद्दे से पीछे हट जाएं, तो भी इसे एक “जबरदस्त सफलता” के रूप में देखा जा सकता है।
Donald Trump statement Middle East: अमेरिका का होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण
ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिका का Strait of Hormuz पर पूरी तरह नियंत्रण है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम मार्ग माना जाता है। उन्होंने कहा कि ईरान इस जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका के पास आकर बातचीत कर रहा है। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने ईरान से साफ कहा है कि यदि यह मार्ग खुलता है, तो ईरान प्रतिदिन करीब 500 मिलियन डॉलर कमा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि ईरान इस तरह की आर्थिक बढ़त हासिल करे।
Strait of Hormuz control news: मौजूदा संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण में करीब 20 साल लग सकते हैं
उनका कहना है कि मौजूदा हालात में किसी भी तरह का कदम पूरे क्षेत्र के भविष्य को प्रभावित कर सकता है। अपने बयान में ट्रंप ने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण में करीब 20 साल लग सकते हैं, जिससे क्षेत्र की स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दोहराया कि Strait of Hormuz को तभी खोला जाएगा जब सभी पक्षों के बीच कोई ठोस समझौता हो जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Facebook


