BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

डोभाल ने बीजिंग में एससीओ सुरक्षा अधिकारियों के साथ चीनी उपराष्ट्रपति हान से मुलाकात की

डोभाल ने बीजिंग में एससीओ सुरक्षा अधिकारियों के साथ चीनी उपराष्ट्रपति हान से मुलाकात की

डोभाल ने बीजिंग में एससीओ सुरक्षा अधिकारियों के साथ चीनी उपराष्ट्रपति हान से मुलाकात की
Bhasha
Published: 24 Jun 2025 | 9:46 pmModified: 24 Jun 2025 | 9:46 pm

(तस्वीर के साथ)

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 24 जून (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सुरक्षा परिषद सचिवों की 20वीं बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों के साथ यहां चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की।

भारतीय दूतावास ने यहां ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डोभाल ने बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ में हान से मुलाकात की।

एससीओ अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में झेंग ने एससीओ सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने हान के हवाले से कहा कि चीन स्थायी सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को बनाए रखने, पारस्परिक लाभ और सबके लिए लाभदायक परिणामों की खातिर कानून के शासन की भावना के अनुरूप एससीओ के अन्य सदस्य देशों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

हान ने कहा कि चीन समानता और एकजुटता को बनाए रखेगा, ताकि साझा शासन, सहयोग और क्षमता निर्माण को बढ़ाया जा सके और अनिश्चितताओं और अस्थिरताओं से जूझ रही दुनिया में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में एससीओ की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा सके।

दूतावास ने कहा कि इससे पहले, डोभाल ने रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव के साथ बातचीत की। वेनेडिक्टोव ने एससीओ सुरक्षा परिषद सचिवों की बैठक से इतर एनएसए डोभाल से मुलाकात की।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। रूसी पक्ष ने बताया कि वे रणनीतिक वार्ता के अगले दौर के लिए जल्द ही रूस में डोभाल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

डोभाल ने सोमवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत की थी। डोभाल और वांग दोनों ही भारत-चीन सीमा तंत्र के विशेष प्रतिनिधि हैं। चीन इस साल एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है। इस क्रम में वह सदस्य देशों की कई उच्च स्तरीय बैठकों की मेजबानी कर रहा है।

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बुधवार को किंगदाओ में एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

चीन इस साल के अंत में वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में जुटा है। एससीओ में चीन, रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस सहित 10 सदस्य देश शामिल हैं।

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: डोभाल ने बीजिंग में एससीओ सुरक्षा अधिकारियों के साथ चीनी उपराष्ट्रपति हान से मुलाकात की

People also search for:China SCO Doval

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm