ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले में सीमित क्षति हुई: साइप्रस
ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले में सीमित क्षति हुई: साइप्रस
निकोसिया, दो मार्च (एपी) साइप्रस सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि देश के दक्षिणी तट पर स्थित एक ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ‘‘ड्रोन हमले’’ में सीमित क्षति हुई है।
प्रवक्ता कॉन्स्टैन्टिनोस लेटिम्बियोटिस ने कहा कि आरएएफ अक्रोतिरी में यह घटना सोमवार को आधी रात के बाद घटी।
उन्होंने कहा कि “विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी” से पता चलता है कि यह ड्रोन हमला था।
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ड्रोन किस तरह का था, उसे कहां से छोड़ा गया था और नुकसान कितना हुआ।
लेटिम्बियोटिस ने कहा कि साइप्रस के अधिकारियों ने सुरक्षा उपाय किए हैं और ब्रिटेन के साथ तथा साइप्रस में मौजूद उसके दो सैन्य अड्डों के साथ समन्वय से हालात पर नजर रखी जा रही है।
यह संदिग्ध ड्रोन हमला ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के उस बयान के बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन अमेरिका की मदद करेगा।
एपी खारी वैभव
वैभव

Facebook


