अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, काबुल में आठ लोगों की मौत
अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, काबुल में आठ लोगों की मौत
काबुल, तरप अप्रैल (एपी) उत्तरी एवं पूर्वी अफगानिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।
काबुल के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है।
यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और हाल के वर्षों में भूकंपों के कारण हजारों लोगों की जान गई है।
‘यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था।
भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था। इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पाकिस्तान के अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई है। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पाकिस्तान मौसम विभाग के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) ने बताया कि भूकंप रात नौ बजकर 13 मिनट पर आया और इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 36.48 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70.84 डिग्री पूर्व देशांतर पर 190 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
भाषा सिम्मी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


