नेपाल के बाझंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप

नेपाल के बाझंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप

नेपाल के बाझंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: March 23, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: March 23, 2026 6:12 pm IST

काठमांडू, 23 मार्च (भाषा) नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में सोमवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गयी। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सोमवार को दोपहर बाद 1:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बाझंग के रायल क्षेत्र के पास स्थित था।

बाझंग के पड़ोसी जिले बाजुरा और बैताडी समेत पड़ोसी जिलों के निवासियों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया। सुदूरपश्चिम प्रांत में 17 मार्च को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता चार मापी गयी थी।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप ने दार्चुला जिले के सीतौला क्षेत्र को प्रभावित किया।

नेपाल में वर्ष में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, यह सबसे सक्रिय विवर्तनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में से एक में स्थित है, जो इसे भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाता है।

नेपाल विश्व में भूकंप के सबसे अधिक खतरे वाले देशों की सूची में 11वें स्थान पर है।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में