इबोला महामारी: डब्ल्यूएचओ प्रमुख अफ्रीकी देश कांगो पहुंचे
इबोला महामारी: डब्ल्यूएचओ प्रमुख अफ्रीकी देश कांगो पहुंचे
किंशासा, पांच अगस्त (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख
टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस इबोला महामारी का सामना कर रहे अफ्रीकी देश कांगो पहुंचे।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब राहत कर्मियों ने दावा किया है कि इबोला का प्रकोप ‘‘खतरनाक’’ रफ़्तार से बढ़ रहा है और कुछ स्वास्थ्य कर्मी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर हैं।
डब्ल्यूएचओ के राष्ट्र कार्यालय ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि संगठन के महानिदेशक घेब्रेयेसस की राजधानी किंशासा में साझेदारों और राष्ट्रपति फेलिक्स त्सीसेकेदी से मुलाकात तय है। मई के बीच में बीमारी के फैलने की घोषणा के बाद से यह उनका दूसरा दौरा है।
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार रात को जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक इबोला के 3,874 मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें से 1,751 लोगों की मौत हो गई।
महामारी के केंद्र, इतुरी में परिवारों का कहना है कि कई स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और मुश्किल हो गई है, जहां लोग पहले से ही कांगो के सबसे दूर-दराज और संवेदनशील इलाकों में विद्रोहियों के संघर्ष के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह इलाका दक्षिण सूडान, युगांडा और रवांडा की सीमाओं के पास स्थित है।
एपी धीरज नरेश
नरेश

Facebook


