रूस में ड्रोन फैक्टरी के निदेशक कार धमाके में घायल, हालत गंभीर

रूस में ड्रोन फैक्टरी के निदेशक कार धमाके में घायल, हालत गंभीर

रूस में ड्रोन फैक्टरी के निदेशक कार धमाके में घायल, हालत गंभीर
Modified Date: August 5, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: August 5, 2026 5:33 pm IST

मॉस्को, पांच अगस्त (एपी) रूस के यूराल इलाके में बुधवार को एक ड्रोन फैक्टरी के निदेशक उस समय बुरी तरह घायल हो गए, जब उनकी कार में तेज धमाका हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर से यह जानकारी मिली।

‘तास’ ने बताया कि धमाके के बाद व्लादिमीर तकाचुक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एजेंसी ने तुरंत धमाके के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है।

तकाचुक यूरालड्रिनजावोड स्थित फैक्टरी के प्रमुख थे,जो रूसी सेना के लिए ‘उपिर’ ड्रोन बनाती है।

एपी

संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में