तेल का आपातकालीन भंडार जल्द ही वैश्विक बाजारों में पहुंचना शुरू हो जाएगा: आईईए
तेल का आपातकालीन भंडार जल्द ही वैश्विक बाजारों में पहुंचना शुरू हो जाएगा: आईईए
पेरिस, 15 मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने रविवार को कहा कि एशिया और ओशिनिया में उसके सदस्य देश तेल के आपातकालीन भंडार को ‘‘तत्काल’’ जारी करने की योजना बना रहे हैं और यूरोप तथा अमेरिका का भंडार ‘‘मार्च के अंत से उपलब्ध कराया जाएगा’’।
एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक की सबसे बड़ी यह आपातकालीन सामूहिक कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।’’
पेरिस आधारित यह एजेंसी कीमतों को कम करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के समन्वय में मदद कर रही है।
एपी नेत्रपाल खारी
खारी

Facebook


