एयरलाइन ‘एतिहाद’ और ‘अमीरात’ ने सीमित उड़ानें फिर शुरू कीं

एयरलाइन ‘एतिहाद’ और ‘अमीरात’ ने सीमित उड़ानें फिर शुरू कीं

एयरलाइन ‘एतिहाद’ और ‘अमीरात’ ने सीमित उड़ानें फिर शुरू कीं
Modified Date: March 2, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: March 2, 2026 8:23 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइन ‘एतिहाद’ और ‘अमीरात’ ने पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण संचालन रोकने के बाद सीमित उड़ानें फिर से शुरू की हैं।

अबू धाबी और दुबई स्थित एयरलाइन कंपनियों ने सोमवार दोपहर को उड़ानें शुरू कीं। उड़ान निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि एतिहाद की उड़ानें सबसे पहले रवाना हुईं।

दुबई सरकार ने कहा कि एयरलाइन ‘‘सीमित रूप से परिचालन फिर से शुरू करेगी’’ और यात्रियों से कहा गया है कि वे केवल तभी हवाईअड्डे पर आएं जब उनसे सीधे संपर्क किया गया हो।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन और सऊदी अरब सहित कई अन्य पश्चिम एशियाई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों की ओर कई मिसाइलें दागी हैं।

एपी शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में