न्यूयॉर्क मेयर के आवास के पास फेंके गए विस्फोटकों की जांच की जा रही

Ads

न्यूयॉर्क मेयर के आवास के पास फेंके गए विस्फोटकों की जांच की जा रही

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 08:41 PM IST

न्यूयॉर्क, नौ मार्च (एपी) न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त ने सोमवार को कहा कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या न्यूयॉर्क शहर के मेयर के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन में विस्फोटक उपकरण लाने वाले लोग आईएसआईएस से प्रेरित थे।

ये बम शनिवार को ग्रेसी मेंशन के पास ‘‘न्यूयॉर्क शहर पर इस्लामी कब्जा रोको’’ नामक एक कार्यक्रम के जवाब में हुए प्रदर्शन के दौरान फेंके गए थे, हालांकि इनमें विस्फोट नहीं हुआ। यह कार्यक्रम धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने कहा कि इन बमों से गंभीर चोट या मौत भी हो सकती थी।

इस झड़प में कथित भूमिका के लिए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने कहा कि पुलिस इस मामले में संघीय अभियोजकों और एफबीआई के साथ मिलकर काम कर रही है।

एफबीआई ने बताया कि ब्यूरो के संयुक्त आतंकवाद रोधी बल के एजेंट भी जांच में शामिल हैं।

एपी अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल