यहां पड़ रही पलक जमा देने वाली ठंड, वायरल हो रहे फोटो

यहां पड़ रही पलक जमा देने वाली ठंड, वायरल हो रहे फोटो

यहां पड़ रही पलक जमा देने वाली ठंड, वायरल हो रहे फोटो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 18, 2018 12:18 pm IST

दुनिया में ऐसे कई इलाके हैं, जहां इस वक्त जमा देने वाली ठंड़ पड़ रही है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां का पारा माइनस 62 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां इतनी ठंड पड़ रही है कि लोगों को आम दिनचर्या के काम करने में भी परेशानी हो रही है। घर से बाहर निकलने पर तेज बर्फीली हवाएं चहरे पर बर्फ की चादर जमा देती हैं। हम बात कर रहे हैं रूस के साइबेरिया के ओइमाकाॅन गांव की जहां का पारा माइनस 62 डिग्री तक जा पहुंचा है। यहां रहने वाले लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इन मुश्किल हालात के बारे में लोगों को बता रहे हैं।

देखें – 

इतना ही नहीं ठंड का आलम ये है कि पर्यटकों को लुभाने के लिए लगाया गया डिजिटल थर्मामीटर ही ठंड के कारण टूट गया, और तो और गाड़ियों का उपयोग करने के लिए पहले उन्हे हीटर लगे गैरेज में रखना पड़ रहा है। 

देखें –

दरअसल ओइमाकाॅन चारों तरफ से बर्फ के पहाड़ों से घिरा हुआ है, यहां दूर-दूर तक जमीन नजर नहीं आती, दिखाई देती है तो सिर्फ बर्फ, इस गांव को पोल आॅफ कोल्ड भी कहा जाता है आपको यह जानकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी कि यह गांव इंसानों की बस्ती वाली दुनिया की सबसे ठंडी जगह है।

 

वेब डेस्क, ibc24


लेखक के बारे में