Fake Kidnapping Scandal: इन्फ्लुएंसर की डरावनी साजिश! महज इस वजह से खुद को करवाया किडनैप, मन नहीं भरा तो पति को पिटवाया, पर अब जो पता चला…

Fake Kidnapping Scandal:अप्रैल पिछले साल, मोनिकी ने एक रोते हुए इमोशनल वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें और उनके पति लुकास को किडनैप कर लिया।

Fake Kidnapping Scandal: इन्फ्लुएंसर की डरावनी साजिश! महज इस वजह से खुद को करवाया किडनैप, मन नहीं भरा तो पति को पिटवाया, पर अब जो पता चला…

influencer/ image source: diariodoestado X HANDLE

Modified Date: March 26, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: March 26, 2026 3:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोनिकी ने फेम के लिए नाटक किया
  • झूठे किडनैपिंग वीडियो से सनसनी
  • पति और पुलिस भी चकराए

Fake Kidnapping Scandal: सोशल मीडिया पर फेम पाने की चाह आजकल कई लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है, लेकिन ब्राजील की 27 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोनिकी फ्रागा (Monniky Fraga) ने तो सारी हदें पार कर दी। अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उन्होंने एक ऐसा नाटक रचा कि पुलिस तो क्या, उसका खुद का पति भी चकरा गया।

Brazil influencer news: यह है पूरा मामला

दरअसल, अप्रैल पिछले साल, मोनिकी ने एक रोते हुए इमोशनल वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें और उनके पति लुकास को किडनैप कर लिया। वीडियो में उन्होंने बताया कि बदमाश उन्हें जंगल में ले गए और घंटों तक बंधक बनाकर रखा, फिर करीब 1 लाख रैंड की फिरौती मांगी। उन्होंने कहा कि उनके पति की बेरहमी से पिटाई की गई और उन्हें लगा कि बदमाश उन्हें मारकर नदी में फेंक देंगे। मोनिकी ने वीडियो में अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए डर और बेचैनी जताई।

Monniky Fraga kidnapping: पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की

शुरुआत में Fake Kidnapping Scandal ने लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स से गहरी सहानुभूति हासिल की। कई लोग उनके साहस और डर को देखकर भावुक हो गए। लेकिन पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की, और जल्द ही मोनिकी का असली मंसूबा सामने आया। जांच अधिकारी क्ले एंडरसन ने बताया कि यह कोई असली किडनैपिंग नहीं थी, बल्कि पूरी घटना सोची-समझी साजिश थी। पुलिस को इस बात के ठोस सबूत मिले कि मोनिकी न केवल किडनैपर्स के संपर्क में थी, बल्कि पूरी स्क्रिप्ट उन्होंने खुद लिखी थी। जांच में यह भी सामने आया कि फ्रागा के मददगारों में से एक पहले से जेल में है, दूसरे की मौत हो चुकी है और तीसरे की तलाश जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की इस पुष्टि ने मोनिकी के पति लुकास के होश उड़ा दिए। लुकास को सच में लगा कि उन पर हमला हुआ है, और उनके लिए यह घटना बेहद दर्दनाक साबित हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लुकास इस झूठी किडनैपिंग में बेगुनाह हैं और उन्होंने इस पूरे नाटक का हिस्सा बनने के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डाली। पुलिस ने उन्हें झूठी किडनैपिंग और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद भी मोनिकी खुद को बेगुनाह बता रही हैं और अपने बच्चों का हवाला देकर अपनी रिहाई की मांग कर रही हैं। हालांकि, अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज़ हो गई है और मामला देशभर में सोशल मीडिया और न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सुर्खियों में बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।