मां और बच्चों ने 4 दिन तक पिया अपना पेशाब, वाट्सअप से मिला था कोरोना से बचने का ज्ञान, वैक्सीन पर नहीं था भरोसा

मां और बच्चों ने 4 दिन तक पिया अपना पेशाब, वाट्सअप से मिला था कोरोना से बचने का ज्ञान, वैक्सीन पर नहीं था भरोसा

मां और बच्चों ने 4 दिन तक पिया अपना पेशाब, वाट्सअप से मिला था कोरोना से बचने का ज्ञान, वैक्सीन पर नहीं था भरोसा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 19, 2021 2:48 pm IST

ब्रिटेन: कोरोना ने दुनियाभर में जमकर तबाही मचाई, कई देशों की अर्थव्यवस्था इस महामारी के चलते तबाह हो गई। वहीं, दूसरी ओर वैक्सीन आने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन कोरोना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई तरह के फर्जी मैसेज वायरल किए गए हैं, जो कि बिल्कुल भी भरोसे के लायक नहीं होते। इन वायरल मैसेज पर भरोसा करना बेवकूफी साबित होता है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है, जहां एक महिला और उनके 4 बच्चों ने चार दिन तक अपना पेशाब पिया है। बताया गया कि उन्होंने कोरोना से बचने के लिए ऐसा किया है।

Read More: 7th Pay Commission Latest update: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने कोरोना से बचने के लिए खुद का पेशाब पी लिया और अपने बच्चों को भी पिला दिया। बताया गया कि महिला ने दिनों तक पेशाब पीया। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ने ऐसा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किया था।

Read More: छात्रा की आपबीती! जहां सैकड़ों लड़कियों को उनके ही परिजनों के साथ सेक्स के लिए किया मजबूर

लंदन की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किए गए मैसेज में देखा कि पेशाब पीने से कोरोना संक्रमण होने का खतरा नहीं है। ऐसे में उसने अपने मूत्र को पीने का फैसला लिया। महिला को कोरोना वैक्सीन पर यकीन नहीं था। महिला को लगता था कि उसके परिवार को वैक्सीन की वजह से खतरा हो सकता है।

Read More: 100 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुई भाजपा नेत्री, उनका एक दोस्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"