टेक्सास हमले की आतंकवाद के पहलू से जांच कर रही एफबीआई

टेक्सास हमले की आतंकवाद के पहलू से जांच कर रही एफबीआई

टेक्सास हमले की आतंकवाद के पहलू से जांच कर रही एफबीआई
Modified Date: March 2, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: March 2, 2026 2:57 pm IST

ऑस्टिन (अमेरिका), दो मार्च (एपी) अमेरिका के टेक्सास राज्य में ईरानी झंडे के डिजाइन और ‘अल्लाह की संपत्ति’ लिखे हुए कपड़े पहने एक बंदूकधारी ने ऑस्टिन शहर के एक बार के बाहर गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी और 14 अन्य को घायल कर दिया।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद हुई इस गोलीबारी की संभावित आतंकवादी घटना के रूप में जांच कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि ऑस्टिन में बुफोर्ड्स बैकयार्ड बीयर गार्डन के बाहर शनिवार देर रात करीब दो बजे गोलीबारी हुई। यह इलाका बार और म्यूजिक क्लबों के लिए प्रसिद्ध है और ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय से कुछ ही दूरी पर है।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। उसने हमले में पिस्तौल और राइफल दोनों का इस्तेमाल किया।

ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस के अनुसार संदिग्ध अपनी एसयूवी से कई दफा बार के पास से गुजरा और फिर वाहन की खिड़की से लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से उतरकर सड़क पर चल रहे लोगों पर राइफल से गोली चलाने लगा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

हमलावर की पहचान 53 वर्षीय नडियागा डियाग्ने के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सेनेगल का रहने वाला था और 2013 में अमेरिकी नागरिक बना था।

एफबीआई अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध के पास और उसकी गाड़ी में मिले कुछ संकेतों के आधार पर मामले की आतंकवाद के पहलू से भी जांच की जा रही है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि ‘‘पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष का इस्तेमाल कर राज्य को धमकाने’’ की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गयी है।

एपी गोला नरेश

नरेश


लेखक के बारे में