जर्मनी: एक डांस क्लब में लगी आग, सैकड़ों लोगों ने भागकर बचाई जान

जर्मनी: एक डांस क्लब में लगी आग, सैकड़ों लोगों ने भागकर बचाई जान

जर्मनी: एक डांस क्लब में लगी आग, सैकड़ों लोगों ने भागकर बचाई जान
Modified Date: March 29, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: March 29, 2026 10:18 pm IST

बर्लिन, 29 मार्च (एपी) दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी में रविवार तड़के एक ‘डांस क्लब’ में आग लग गई और इस बीच वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

आपातकाल सेवाओं ने बताया कि यह घटना फ्रांस की सीमा के पास स्थित केहल शहर में हुई और घटना के समय वहां 750 लोग मौजूद थे, हालांकि इनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को घटना से गहरा सदमा पहुंचा और उनका मौके पर ही इलाज किया गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, दमकल विभाग, पुलिस और आपातकाल चिकित्सा सेवाओं के कम से कम 80 कर्मी घटना स्थल पर मौजूद थे।

एपी यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में