Samsung Galaxy S27 Series: S27 सीरीज का बड़ा खुलासा! Samsung S27 और S27 Plus में मिलेगा S26 Ultra वाला ये प्रीमियम फीचर, लॉन्च से पहले ही बढ़ी उत्सुकता
Samsung Galaxy S27 Series: Samsung Galaxy S27 और S27 Plus में एक बड़ा अप्रग्रेड मिलने की उम्मीद है। इसमें Galaxy S26 Ultra वाला 'Privacy Display' फीचर शामिल हो सकता है। इस फीचर से स्क्रीन की जानकारी दूसरों को साफ दिखाई नहीं देती। जिससे यूजर की प्राइवेसी और सुरक्षा ज्यादा बेहतर हो जाती है।
(Samsung Galaxy S26/ Image Credit: Samsung)
- Samsung Galaxy S27 सीरीज में “Privacy Display” फीचर मिलने की संभावना है।
- यह फीचर शोल्डर सर्फिंग से स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
- Galaxy S27, S27+, S27 Pro और S27 Ultra सभी मॉडल्स में यह फीचर आ सकता है।
Samsung Galaxy S27 Series: Galaxy S26 Ultra की आने वाली Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27 Plus सीरीज को लेकर नए लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार भी एक खास फीचर ‘Privacy Display’ शामिल कर सकती है। जो पहले Galaxy S26 Ultra में देखा गया था। यह फीचर यूजर्स की स्क्रीन को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए बनाय गया है।
क्या है Privacy Display फीचर?
‘Privacy Display‘ फीचर का मुख्य उद्देश्य शोल्डर सर्फिंग को रोकना है यानी जब कोई व्यक्ति आपके कंधे के पीछे से आपकी स्क्रीन देख लेता है। इस फीचर के चालू होने पर स्क्रीन का व्यूइंग एंगल कम हो जाता है जिससे बाहर खड़े लोग डिस्प्ले को साफ नहीं देख पाते। इसमें हार्डवेयर तकनीक का इस्तेमाल होता है और यूजर इसे खास ऐप्स, OTP और नोटिफिकेशन के लिए ऑन कर सकता है।
Galaxy S27 सीरीज के संभावित फीचर
The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung इस बार Privacy Display फीचर को केवल एक मॉडल तक सीमित नहीं रखेगी। Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra सभी में यह फीचर दिया जा सकता है। हालांकि पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह सिर्फ Pro और Ultra मॉडल्स तक सीमित रहेगा।
कैमरा और अन्य संभावित बदलाव
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S27 Pro और S27 Ultra में नया फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जो होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन में होगा। यह सीरीज 2027 में लॉन्च हो सकती है और इसमें यूजर प्राइवेसी और कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- RRB Group D Exam Date: ग्रुप डी परीक्षा में सफलता चाहिए? एग्जाम पैटर्न समझे बिना पास होना मुश्किल, ऐसे शुरू करें तैयारी
- Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में VHP की एंट्री! केजरीवाल-प्रियंका समेत इन बड़े नेताओं से पूछताछ की उठी मांग
- Husband Killed Wife News Today: ‘तुम्हारे जैसे एक हज़ार पति रख सकती हूं’ सुनते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, हाईकोर्ट ने कहा- ये हत्या नहीं है…कम कर दी सजा

Facebook


