चीन में जूतों के कारखाने में भीषण आग लगी
चीन में जूतों के कारखाने में भीषण आग लगी
बीजिंग, नौ जुलाई (भाषा) चीन के जिनजियांग शहर में बृहस्पतिवार को जूतों कारखाने में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त कार्य दल पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर भेज दिए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी, जिसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को तलाश और बचाव अभियानों में हर संभव प्रयास करने, घटना का कारण पता लगाने और जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया है।
भाषा
जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


