स्पेन में एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

स्पेन में एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

स्पेन में एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत
Modified Date: February 17, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: February 17, 2026 3:16 pm IST

मैड्रिड, 17 फरवरी (एपी) उत्तर-पूर्व स्पेन की एक रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य मामूली रूप से झुलस गए। क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि बार्सिलोना के उत्तर में स्थित मैनलेउ में पांच मंजिला इमारत के भंडारण कक्ष में आग लगी थी।

अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ित इमारत से बाहर क्यों नहीं निकल पाए।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का भी अभी पता नहीं चला है।

पुलिस ने बताया कि पांचों मृतक युवा थे और वे उस इमारत में नही रहते थे।

क्षेत्रीय नेता साल्वाडोर इला ने ‘एक्स’ पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘पांच लोगों की मौत से बेहद दुखी हैं।’

आपातकालीन सेवाओं ने मंगलवार को बताया कि घायलों में से चार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि एक अन्य को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

पुलिस ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है।

एपी

प्रचेता अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में