MP Assembly Session 2026: ‘इनके लिए आवारा कुत्ते ज्यादा जरूरी, 35 निर्दोष लोगों की मौत नहीं’, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर फिर साधा निशाना
MP Assembly Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

MP Assembly Session 2026/Image Credit: IBC24.in
- मध्य प्रदेश में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है।
- सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने फिर जमकर हंगामा किया।
- हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
MP Assembly Session 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से कांग्रेस के विधायकों ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी की बोतल रखकर विधानसभा पहुंचे, जहां 35 लोगों के मौतों का (MP Assembly Session 2026) हिसाब दो के नारे लगाए। गांधी प्रतिमा के सामने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया।
उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना
MP Assembly Session 2026: प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार के लिए 35 निर्दोष लोगों की मौत नहीं, आवारा कुत्ते ज्यादा जरूरी है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने बयान में आगे कहा कि, प्रदेश सरकार के लिए आवारा कुत्तों का (MP Assembly Session 2026) मुद्दा अधिक महत्वपूर्ण दिख रहा है, लेकिन उन 35 परिवारों का दर्द नहीं, जिनके घरों से अर्थियाँ उठीं। इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी से सरकार बचती नजर आ रही है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी त्रासदी पर चर्चा से परहेज़ किया जा रहा है। यदि आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस हो सकती है, तो 35 लोगों की मौत पर चर्चा से बचना सरकार की असंवेदनशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
मध्यप्रदेश विधानसभा, बजट सत्र - 02 दिन
35 निर्दोष लोगों की मौत नहीं, आवारा कुत्ते ज्यादा जरूरी !
प्रदेश सरकार के लिए आवारा कुत्तों का मुद्दा अधिक महत्वपूर्ण दिख रहा है, लेकिन उन 35 परिवारों का दर्द नहीं, जिनके घरों से अर्थियाँ उठीं। इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी से सरकार बचती… pic.twitter.com/KhyYZz99ZW
— Umang Singhar (@UmangSinghar) February 17, 2026
विपक्ष के पास नहीं बचा कोई मुद्दा: रामेश्वर शर्मा
MP Assembly Session 2026: वहीं सदन के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, फिर भी विपक्ष सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष और उनके (MP Assembly Session 2026) सहयोगियों के बाद कोई काम नहीं है। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो अपने ही नेताओं का इस्तीफा मांगने लगते हैं और पार्टी के अंदर ही एक-दूसरे को निपटाने में लगे रहते हैं।
विधायक उमाकांत शर्मा ने साधा निशाना
MP Assembly Session 2026: वहीं भाजपा विधायक उमाकांत ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चे चे चे करती है। उनकों इस्तीफा मांगने का कोई हक नहीं है। अर्जुन सिंह के समय गैस कांड, राजीव गांधी के रहते सिंखो का नरसंहार हुआ। ऐसे पाखंडी कांग्रेसियों को इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बैठकर विचार करेगी और नई व्यवस्था बनाएगी। इसके अलावा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि कांग्रेस फालतू में फड़फड़ा रही है, बेमतलब की चिल्लाने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है, आज अगर सदन के अंदर (MP Assembly Session 2026) चिल्लाएं तो हम इनको ठीक करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Cochin Shipyard Share Price: शेयर बाजार में सनसनी! 5000 करोड़ के रक्षा ऑर्डर के बाद मिनीरत्न कंपनी के शेयरों में चौंकाने वाली तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!
- Pakistan Seatbelt Funny Video : चालान से बचने के लिए ड्राइवर ने खोली पैंट की बेल्ट, सीट बेल्ट की जगह लगाया देसी जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
- Toyota Car Discount Offers: टोयोटा की इन बेहतरीन गाड़ियों पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, सिर्फ इस दिन तक फायदा उठा सकेंगे ग्राहक
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Umang Singhar Latest Video
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm