Pakistan Seatbelt Funny Video : चालान से बचने के लिए ड्राइवर ने खोली पैंट की बेल्ट, सीट बेल्ट की जगह लगाया देसी जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स टूटी सीट बेल्ट की जगह अपनी पैंट की बेल्ट लगाकर ट्रैफिक चालान से बचने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

Pakistan Seatbelt Funny Video : चालान से बचने के लिए ड्राइवर ने खोली पैंट की बेल्ट, सीट बेल्ट की जगह लगाया देसी जुगाड़,  वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

Pakistan Seatbelt Funny Video / Image Soure : INSTAGRAM

Modified Date: February 17, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: February 17, 2026 4:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीट बेल्ट की जगह पैंट की बेल्ट का इस्तेमाल।
  • ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश।
  • सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़।

नई दिल्ली : Pakistan Seatbelt Funny Video सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक शख्स का ‘देसी जुगाड़’ जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। अक्सर लोग ट्रैफिक पुलिस और भारी चालान से बचने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते हैं, लेकिन इस शख्स ने तो होशियारी की सारी हदें ही पार कर दीं। कार सवार का यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और नेटिजन्स इस अनोखे दिमाग की खूब चुटकी ले रहे हैं।

कमर के बेल्ट को बनाया था सीट बेल्ट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कार के पास पहुँचकर ड्राइवर को सीट बेल्ट न पहनने पर चालान की धमकी देता है, तो ड्राइवर बड़े आत्मविश्वास के साथ कहता है कि उसने बेल्ट पहनी हुई है। हालांकि, जैसे ही पुलिस कैमरे का फोकस ड्राइवर की सीट पर करती है, सारा मामला साफ हो जाता है। Funny Video दरअसल, कार की असली सीट बेल्ट टूटी हुई थी और उस शख्स ने अपनी पैंट की चमड़े वाली बेल्ट खोलकर उसे कार के हुक में फंसा लिया था ताकि दूर से लगे कि उसने सीट बेल्ट लगा रखी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

इस ‘अतरंगी जुगाड़’ को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं , एक यूजर ने लिखा कि भाई ने अपना टैलेंट गलत जगह इस्तेमाल कर लिया, तो वहीं दूसरे ने मजे लेते हुए कहा कि पहले अपनी पतलून संभाल लो, फिर चालान से बचना। ( Viral Video  )यह वीडियो न केवल मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक अजीबोगरीब उदाहरण भी पेश कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.