विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Ads

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 01:18 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 01:18 AM IST

लंदन, 14 अप्रैल (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करके व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मिसरी फ्रांस से जर्मनी पहुंचे हैं। फ्रांस में उन्होंने असैन्य परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और डिजिटल सहयोग जैसे कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी।

बर्लिन में स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ सार्थक बातचीत की। चर्चा के दौरान व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।”

पोस्ट में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने-अपने विचार साझा किए।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश