एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन

एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन

एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन
Modified Date: March 22, 2026 / 01:01 am IST
Published Date: March 22, 2026 1:01 am IST

वाशिंगटन, 21 मार्च (एपी) अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट एस मुलर का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे।

मुलर ने 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद देश की प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसी को आतंकवाद-रोधी बल में बदल दिया था। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के साथ कथित संबंधों की जांच का नेतृत्व किया था।

उनके परिवार ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘बड़े दुख के साथ हम यह खबर साझा कर रहे हैं कि मुलर का शुक्रवार रात निधन हो गया।”

एफबीआई में शामिल होते ही, मुलर ने 21वीं सदी की कानून प्रवर्तन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ब्यूरो के मिशन में बदलाव करना शुरू कर दिया।

उनका 12 साल का कार्यकाल 11 सितंबर के हमलों से ठीक एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था।

एपी देवेंद्र सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में