वेनेजुएला के पूर्व रक्षा मंत्री रहे गवर्नर की मौत

वेनेजुएला के पूर्व रक्षा मंत्री रहे गवर्नर की मौत

वेनेजुएला के पूर्व रक्षा मंत्री रहे गवर्नर की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: May 23, 2021 4:13 am IST

काराकास, 23 मई (एपी) वेनेजुएला में पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के शासन काल में रक्षा मंत्री रहे एक राज्य के गवर्नर का निधन हो गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जनरल जॉर्ग लुई गार्सिया कारनेरो 69 वर्ष के थे।

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की। मादुरो ने कारनेरो को अपना आजीवन मित्र और भाई बताया।

गार्सिया कारनेरो की मौत का कोई कारण नहीं बताया गया और वह हाल के दिनों में खुद भी सोशल मीडिया साइट पर काफी सक्रिय रहे थे जिनमें उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या का संकेत नहीं दिया था। वह बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मादुरो के साथ नजर आए थे।

जनरल जनवरी 2004 से जुलाई 2005 तक रक्षा मंत्री के पद पर रहे और कैबिनेट में कई पदों पर भी सेवा दी। इसके बाद वह 2008 से ला गुआइरा राज्य के गवर्नर भी रहे।

वह उन चार वेनेजुएलाई गवर्नरों में शामिल थे जिन्हें अमेरिका ने प्रतिबंधित किया था।

एपी नेहा गोला

गोला


लेखक के बारे में