वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया
Modified Date: March 26, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: March 26, 2026 10:07 pm IST

न्यूयॉर्क, 26 मार्च (एपी) वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।

मादुरो के वकील ने दलील दी कि अमेरिका, वेनेजुएला सरकार के पैसों को उनके कानूनी खर्चों के भुगतान के लिए इस्तेमाल नहीं करने देकर अपदस्थ नेता के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहा है।

बृहस्पतिवार की सुनवाई जनवरी में हुई उनकी पेशी के बाद, पहली बार हो रही है। मादुरो, उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अदालत में पेश हुए हैं।

मादुरो और उनकी पत्नी पर उन लोगों के अपहरण, मारपीट और हत्या का भी आरोप है, जो मादक पदार्थों की तस्करी के उनके धंधे में बाधा डाल रहे थे।

आरोप पत्र में कहा गया है कि इसमें काराकस में मादक पदार्थों के एक सरगना की हत्या भी शामिल है। मामले में दोषी करार दिये जाने पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

दंपति को ब्रुकलिन के एक हिरासत केंद्र में रखा गया है और दोनों में से किसी ने भी अदालत से जमानत पर रिहा करने का अनुरोध नहीं किया है।

न्यायाधीश एल्विन हेलरस्टीन ने अभी तक मुकदमा शुरू करने की तारीख तय नहीं की है।

एपी

सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में