Welcome To The Jungle OTT Release: अब नहीं जाना पड़ेगा सिनेमाघर! OTT पर रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे ले सकेंगे मजा

Welcome To The Jungle OTT Release: आखिरकार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। अगर आप इस कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए थे तो अब घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं। जानिए फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे कम से देख सकेंगे।

Welcome To The Jungle OTT Release: अब नहीं जाना पड़ेगा सिनेमाघर! OTT पर रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे ले सकेंगे मजा

(Welcome To The Jungle OTT Release/ Image Credit: akshaykumar Instagram)

Modified Date: August 23, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: August 23, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओटीटी पर आ गई ‘वेलकम टू द जंगल’
  • जियो हॉटस्टार पर हो रही स्ट्रीम
  • अक्षय कुमार समेत बड़ी स्टारकास्ट

मुंबई: Welcome To The Jungle OTT Release: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब ओटीटी पर (Welcome To The Jungle OTT Release) रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि क्रिटिक्स की तरफ से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब जिन दर्शकों ने फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा, उनके लिए इसे घर बैठे देखने का मौका मिलेगा।

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग

‘वेलकम टू द जंगल’ की ओटीटी स्ट्रीमिंग 21 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर (Welcome To The Jungle OTT Release) शुरू हो गई है। यानी अब फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाने की जरूरत नहीं है। दर्शक अपने घर पर आराम से अक्षय कुमार और बाकी स्टार्स की कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं। जियो हॉटस्टार ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भारत में करीब 131 करोड़ रुपये की अनुमानित लाइफटाइम (Welcome To The Jungle Box Office Collection) कमाई की। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 157 करोड़ रुपये रहा। वहीं विदेशों में फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 193 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को इस साल की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी जगह मिली।

सितारों से सजी है फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसकी कहानी दिवंगत नीरज वोरा ने लिखी, जबकि डायलॉग फरहाद सामजी के हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ एडवेंचर और थ्रिल का भी तड़का देखने को मिलता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।