पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास गोलीबारी में चार भाइयों की मौत, एक घायल
पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास गोलीबारी में चार भाइयों की मौत, एक घायल
पेशावर, 15 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को कथित तौर पर अफगानिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में चार भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बाजौर जिले के लेतेई तारिप शाह इलाके में हुई।
घटना अपराह्न करीब तीन बजे उस समय की है कि जब सीमा पार से ताहिर नामक व्यक्ति के घर के पास गोलीबारी की गई। इस घटना में ताहिर के चार बेटों की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच थी।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना पाकिस्तान-अफगान सीमा क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को उजागर करती है।
भाषा खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


