मध्य इजराइल में हुए हमले में चार लोगों की मौत : बचाव सेवा

मध्य इजराइल में हुए हमले में चार लोगों की मौत : बचाव सेवा

मध्य इजराइल में हुए हमले में चार लोगों की मौत : बचाव सेवा
Modified Date: March 1, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: March 1, 2026 7:02 pm IST

दुबई, एक मार्च (एपी) मध्य इजराइल में हुए हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी इजराइल की मैगन डेविड अदोम बचाव सेवा ने रविवार को दी।

बचाव सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा कि अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

अमेरिका और इजराइल द्वारा शनिवार को ईरान पर किए गए अचानक हमले के बाद से ईरान ने इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं।

एपी अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में