काहिरा, 15 मार्च (एपी) युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में इजराइली हवाई हमले में रविवार को एक लड़के और उसकी गर्भवती मां सहित कम से कम चार फलस्तीनी मारे गए। अस्पताल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, मध्य गाजा के शहरी शरणार्थी शिविर नुसेरात में एक घर पर यह हमला हुआ, जिसमें एक दंपति और उनके छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि मारे गए चौथे व्यक्ति को नुसेरात के अवदा अस्पताल ले जाया गया था।
इस मामले पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।
अक्ट्रबर में युद्धविराम समझौता हो जाने के बाद से तटीय क्षेत्र में फलस्तीनियों की मौत की यह ताजा घटना है। इस समझौते का उद्देश्य गाजा में इजराइल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध को रोकना था।
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हालांकि भीषण लड़ाई थम गई है, फिर भी इजराइल लगभग रोजाना गोलीबारी कर रहा है। इजराइली सेना ने बार-बार हवाई हमले किए हैं और सैन्य नियंत्रण वाले क्षेत्रों के पास फलस्नीतियों पर लगातार गोलीबारी की है, जिसमें 650 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।
एपी यासिर दिलीप
दिलीप