अमेरिका: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार
Modified Date: July 4, 2023 / 10:03 am IST
Published Date: July 4, 2023 9:04 am IST

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), चार जुलाई (एपी) अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में सोमवार रात को ‘बुलेफप्रूफ जैकेट’ पहने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलायी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हताहत हुए सभी पुरुष हैं। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ पहन रखी थी, उसके पास कई मैगजीन, एक ‘एआर-टाइप राइफल’, एक हैंडगन और एक पुलिस स्कैनर था।

आउटलॉ ने कहा, ‘‘अभी हमें बस इतना पता है कि यह व्यक्ति अपने घर से निकला और उसने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।’’

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना से एक दिन पहले बाल्टीमोर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 28 अन्य लोग घायल हुए थे।

आंकड़ों के अनुसार, फिलाडेल्फिया में गोलीबारी देश में इस साल सामूहिक गोलीबारी की 29वीं घटना है।

एपी गोला निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"