पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चार आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चार आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चार आतंकवादी ढेर
Modified Date: July 10, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: July 10, 2026 3:00 pm IST

पेशावर, 10 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यहां केंद्रीय पुलिस कार्यालय (सीपीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि कमांडर जाहिद समूह से जुड़े इन आतंकवादियों को करक और कोहाट जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार तड़के खट्टक बांध क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाए गए खुफिया सूचना आधारित अभियान (आईबीओ) के दौरान मार गिराया गया।

सीपीओ ने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश में पुलिस दल पर गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मियों की हत्या से जुड़े कई मामलों में वांछित थे।

सीपीओ ने बताया कि आतंकवादी नेटवर्क और उसकी गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच भी जारी है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में