फ्रांस : बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया
फ्रांस : बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया
लाकानो (फ्रांस), दो अगस्त (एपी) फ्रांस में बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग पर रविवार को नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि यह अब भी पूरी तरह बुझ नहीं पाई है। इस वनाग्नि ने पेरिस के क्षेत्रफल से चार गुना बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2,24,000 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
वहीं, सैकड़ों किलोमीटर दूर प्रोवेंस क्षेत्र में जंगल में आग लगने की एक और घटना सामने आई। हालांकि, रातभर में आग के फैलने की रफ्तार थम गई, लेकिन उस पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
दोनों घटनास्थलों पर करीब 3,000 दमकलकर्मी अब भी तैनात हैं। वे आग के सुलगते हिस्सों को बुझाने, आग को फैलने से रोकने के लिए ‘फायरब्रेक’ ( पेड़-पौधों और सूखी वनस्पति को हटाकर आग रोकने वाले रास्ते बनाना) बनाने और जंगल के जले हुए इलाकों को सुरक्षित करने में जुटे हैं।
अधिकारियों को आशंका है कि तेज गर्मी और हवाओं के कारण सुलगती चिंगारियां फिर से भड़क सकती हैं।
गिरोंद क्षेत्र में लगी आग ने महज 10 दिनों में करीब 420 वर्ग किलोमीटर इलाके को जला दिया। अधिकारियों ने सप्ताहांत में घोषणा की थी कि आग का फैलाव अब रुक गया है।
गिरोंद क्षेत्र के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग को निर्धारित दायरे में सीमित कर दिया गया है और वह आगे नहीं फैल रही है।
एपी प्रचेता शफीक
शफीक

Facebook


