फ्रांस सहयोगी देशों को परमाणु हथियारों से लैस जेट विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा

फ्रांस सहयोगी देशों को परमाणु हथियारों से लैस जेट विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा

फ्रांस सहयोगी देशों को परमाणु हथियारों से लैस जेट विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा
Modified Date: March 2, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: March 2, 2026 9:18 pm IST

लील लॉन्ग (फ्रांस), दो मार्च (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को घोषणा की कि फ्रांस अपनी नयी परमाणु रणनीति के तहत सहयोगी देशों को परमाणु अस्त्रों से लैस विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा।

मैक्रों ने कहा कि नयी नीति ‘‘सहयोगी देशों में हमारी रणनीतिक वायुसेना के तत्वों की अस्थायी तैनाती का प्रावधान करेगी’’। उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु हथियारों के उपयोग के संबंध में किसी भी अन्य राष्ट्र के साथ निर्णय लेने में कोई साझेदारी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के समझौतों को लेकर ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, यूनान, स्वीडन और डेनमार्क के साथ बातचीत शुरू हो गई है।

एपी नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में