इराक के उत्तरी कुर्द में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत: मैक्रों
इराक के उत्तरी कुर्द में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत: मैक्रों
बगदाद, 13 मार्च (एपी) इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले फ्रांस ने कहा था कि इरबिल में ड्रोन हमले में छह सैनिक घायल हो गए थे। इरबिल में फ्रांसीसी सैनिक इराकी बलों को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने वाले बहुराष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी मिशन के तहत तैनात हैं।
एपी सिम्मी सुरभि
सुरभि

Facebook


