Giorgia Meloni Deepfake Video: प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर किया अपलोड, कई महिला नेत्रियां भी हुईं शिकार

Giorgia Meloni Deepfake Video: प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर किया अपलोड, कई महिला नेत्रियां भी हुईं शिकार

Giorgia Meloni Deepfake Video: प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर किया अपलोड, कई महिला नेत्रियां भी हुईं शिकार

Giorgia Meloni Deepfake Video: प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर किया अपलोड / Image Source: file

Modified Date: August 29, 2025 / 04:16 pm IST
Published Date: August 29, 2025 4:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वीडियो एक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए
  • महिला राजनेताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों
  • पीएम मेलोनी की बहन आरियाना भी इस स्कैंडल का शिकार

रोम: Giorgia Meloni Deepfake Video इटली में हाल ही में ऐसा खुलासा हुआ है कि खुद पीएम जॉर्जिया मेलोनी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। इतना ही नहीं मामला सामने आने के बाद जॉर्जिया मेलोनी सरकार के मंत्रियों के भी होश उड़े हुए हैं। दरअसल यहां डिपफेक वीडियो बनाने का एक बड़ा स्कैंडल चल रहा था, जिसका शिकार न सिर्फ देश की प्रधानमंत्री बल्कि कैबिनेट की कई नेत्रियां हुईं हैं। हालांकि मामले में कई नेत्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: Ramgarh Hill Sarguja: क्या खत्म हो जाएगा राम का ऐतिहासिक रामगढ़? कोयला खदानों से कांप रही पहाड़ी, भड़क उठी राजनीति

Giorgia Meloni Deepfake Video मिली जानकारी के अनुसार एक​ प्लेटफॉर्म पर महिला राजनेताओं की आपत्तिनजक तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स या पब्लिक सोर्स से ली गई थीं। बाद में इन्हें एडिट कर पोस्ट किया गया था। इस वेबसाइट के 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आरोपियों ने महिलाओं की तस्वीरों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला राजनेताओं की तस्वीरें रैलियों या टीवी इंटरव्यू के दौरान ली गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मेलोनी की बहन आरियाना भी इस स्कैंडल का शिकार हुईं हैं। उनकी तस्वीरें भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई हैं। उनके अलावा अभिनेत्री पाओला कोर्टेलेसी, सी एन्कोरा डोमानी और इन्फ्लुएंस शियारा फैराग्नी शामिल हैं।

फर्जी तस्वीरों पोस्ट करने को लेकर सबसे पहले शिकायत पीडी पार्टी की राजनेता वेलेरिया कैंपाग्ना थीं। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह इस घटना से निराश और नाराज हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि बगैर इजाजत के फोटो पोस्ट किए गए हैं, तो वह ‘शांत नहीं बैठ सकती थीं।’

Read More: Ajay Rai Latest News: कांग्रेस अध्यक्ष ने अब RSS पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, संघ को बताया रं**वों की फौज, कहा- मोहन भागवत पहले खुद करें शादी

उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ स्विमसूट में ही नहीं, बल्कि इनमें मेरे सार्वजनिक और निजी जीवन के तस्वीरें भी शामिल थीं।’ उन्होंने लिखा, ‘इनके नीचे बेहद भद्दे और हिंसक कमेंट्स थे। मैं चुप नहीं बैठ सकती, क्योंकि यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है। यह हम सभी के बारे में है। यह स्वतंत्र रहने, बगैर किसी डर के रहने और सम्मानित होने का अधिकार है।’ उनके अलावा पीडी राजनेता एलीशिया मोरानी, एलेसांड्रा मोरेटी और लिया क्वार्टापेले ने भी नाराजगी जाहिर की है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"