गूगल ने आज फिल्ममेकर सर्गेई आइजेन्सटाइन को समर्पित किया डूडल
गूगल ने आज फिल्ममेकर सर्गेई आइजेन्सटाइन को समर्पित किया डूडल
गूगल ने आज अपना डूडल रशियन फिल्ममेकर सर्गेई आइजेन्सटाइन को समर्पित किया है।वजह है आज उनकी 120वीं जन्मतिथि है। आपको बता दें की सर्गेई आइजेन्सटाइन को फिल्मों में कई फ्रेम्स को मिलाकर बनाए जाने वाले मोंटाज के जनक के रूप में जाना जाता है। इन्होने फिल्मो में अपना खास योगदान दिया था.इनके काम को ही टारगेट बना कर गूगल ने अपने डूडल में इसे दिखाया है।जिसमें सर्गेई चारों तरफ से रील से घिरे हैं और हाथ में भी कैमरे की रील पकड़े हुए हैं।
ये भी पढ़े –गूगल ने डूडल के माध्यम से किया वी शांताराम को याद
चार्ली चैपलिन के साथ भी काफी समय बिताने वाले सर्गेई आइजेन्सटाइन के बारे में कहा जाता है कि उनके पिता क्रांति के खिलाफ थे बावजूद सर्गेई ने 1918 में स्कूल छोड़कर रेड आर्मी ज्वाइन किये और क्रांतिकारी के रूप में काम करने लगे।यह उनकी योग्यता का ही कमाल था कि 1930 में भी उन्हें हॉलिवुड की तरफ से 1 लाख डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला। हालांकि, इस प्रॉजेक्ट पर उन्हें खास सफलता नहीं मिल पाई।सर्गेई आइजेन्सटाइन ने सबसे पहले मोंटाज को एक खूबसूरत रूप दिया और फिल्मों की दशा-दिशा ही बदल दी। इसमें सबसे पहले कई सारी तस्वीरों का चयन किया जाता है और उन्हें एक उचित क्रम में सजाया जाता है और उन्हें ऐसी गति से डिस्प्ले किया जाता है, जिससे वे एकदम सजीव लगें। इसके अलावा सर्गेई को स्टाइक, बैटलशिप पोटेमकिनस, अलैक्जेंडर नेवस्की और इवान द टेरिबल जैसी फिल्मों के लिए भी याद किया जाता है।

ये भी पढ़े – हंटरवाली फियरलेस नादिया के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल से किया याद
22 जनवरी 1898 को जन्मे सर्गेई मात्र 50 साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ गए। हालांकि, इस छोटी सी जिंदगी में भी उन्होंने अपना नाम अमर बना दिया।आपको बता दें की कल रात शिमला में स्केटिंग के द्वारा सैनानियों ने गूगल डूडल के सर्गेई आइजेन्सटाइन को श्रद्धांजलि दी थी
वेब टीम IBC24

Facebook


