महंगाई से राहत देने वाली सरकार उपलब्ध कराएंगे : एंडी बर्नहम
महंगाई से राहत देने वाली सरकार उपलब्ध कराएंगे : एंडी बर्नहम
(अदिति खन्ना)
लंदन, 21 जुलाई (भाषा) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने मंगलवार को यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने लोगों को “महंगाई से राहत देने वाली सरकार उपलब्ध कराने” का वादा किया।
बर्नहम ने अपने इस संकल्प पर अमल की शुरुआत घरेलू बिजली बिल कम करने के लिए कर में कटौती की घोषणा से की।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा, “हमें महंगाई से राहत देने वाली सरकार के रूप में काम करना होगा। हमें ऐसा करने के लिए हर संभव उपाय तलाशने होंगे।”
उन्होंने कहा, “हम बिजली के बिल पर कर में कटौती करने, लोगों की जेब में अधिक पैसा पहुंचाने और उनके जीवन में फिर से उम्मीद की किरण जगाने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं।”
सरकार ने घोषणा की कि एक अक्टूबर से घरेलू बिजली बिल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) हटाए जाने से लोगों के बिजली खर्च में कमी आएगी। उसने बताया कि इस योजना के लिए धन की व्यवस्था पूर्व प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर की प्रस्तावित योजना को रद्द करके की जाएगी।
ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉन हीली ने कहा, “इस साल इस योजना के लिए धन की व्यवस्था डिजिटल पहचान कार्यक्रम को रद्द करके की जाएगी। इससे महंगाई कम करने में मदद मिलेगी और देश के हर इलाके के परिवारों को राहत मिलेगी।”
भाषा पारुल पवनेश
पवनेश

Facebook


